नयी दिल्ली , फरवरी 23 -- दिल्ली विधानसभा और दो स्कूलों को सोमवार को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद जांच एजेंसियों ने तत्काल विधानसभा परिसर में तलाशी अभियान चलाया।

अग्निशमन विभाग ने बताया कि दिल्ली विधानसभा सचिवालय और दिल्ली विधानसभा को बम से उडाने की धमकी वाला ईमेल मिला। विभाग ने बताया कि इसके अलावा आर्मी पब्लिक स्कूल, धौला कुआं और लोधी रोड स्थित एयर फोर्स बाल भारती पब्लिक स्कूल को भी बम से उडाने की धमकी मिली है। उन्होंने कहा कि करीब बारह बजे बम की सूचना मिलने के बाद अग्निशमन की टीम को मौके पर भेजा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित