मुंबई , जनवरी 20 -- मुंबई मेयर पद की दौड़ निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है और अब इस पर अंतिम फैसला दिल्ली में होने की संभावना है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और शिवसेना (शिंदे गुट) के वरिष्ठ नेता महाराष्ट्र सदन में महत्वपूर्ण बैठक करने जा रहे हैं, जहां मेयर पद समेत प्रमुख पदों पर सहमति बनने की उम्मीद है।
भाजपा सूत्रों के मुताबिक पार्टी के वरिष्ठ नेता पहले ही दिल्ली पहुंच चुके हैं, जबकि शिवसेना (शिंदे गुट) का प्रतिनिधिमंडल भी राष्ट्रीय राजधानी के लिए रवाना हो चुका है।
महाराष्ट्र सदन में दोपहर बाद होने वाली इस उच्चस्तरीय बैठक में शिवसेना के महासचिव राहुल शेवाले और भाजपा मुंबई अध्यक्ष अमित साटम के बीच चर्चा प्रस्तावित है। बैठक में मेयर पद के साथ-साथ स्थायी समिति के अध्यक्ष पद और अन्य महत्वपूर्ण नागरिक समितियों के पदों के बंटवारे पर विचार किया जाएगा। बीएमसी चुनावों में भाजपा 89 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है, जबकि शिवसेना (ठाकरे गुट) ने 65 सीटें हासिल कर दूसरा स्थान प्राप्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित