नयी दिल्ली , अप्रैल 28 -- मौसम विभाग ने मंगलवार को दिल्ली में भीषण गर्मी के बीच धूल भरी आंधी और गरज के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है।

विभाग के अनुसार, अगले दो घंटों में दिल्ली के कई हिस्सों में मौसम खराब रह सकता है। विभाग के मुताबिक मुंडका, पश्चिम विहार, पंजाबी बाग, राजौरी गार्डन, नजफगढ़, द्वारका, पालम और आईजीआई एयरपोर्ट जैसे इलाकों में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इस दौरान हल्की बारिश और बिजली कड़कने की भी संभावना है। एनसीआर के बहादुरगढ़ में भी बूंदाबांदी हो सकती है।

इससे पहले सोमवार को सफदरजंग और आयानगर में इस सीजन की पहली 'गर्म रात' दर्ज की गई। यहाँ न्यूनतम तापमान सामान्य से लगभग पांच डिग्री ज्यादा (28.4 और 29.1 डिग्री सेल्सियस) रहा। अधिकारियों का हालांकि कहना है कि तापमान में यह बढ़ोतरी अभी सिर्फ एक दिन हुई है, इसलिए अभी आधिकारिक तौर पर 'गर्म रात' की घोषणा नहीं की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित