पटना , अप्रैल 29 -- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिल्ली के द्वारिका जिला स्थित जाफरपुर कलां थाना क्षेत्र में हुयी फायरिंग में बिहार के खगड़िया जिले के रहने वाले मजदूर की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने इस घटना को काफी दुखद बताया है।

मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने श्रम संसाधन विभाग से मृतक के आश्रित को चार लाख रूपये तथा मुख्यमंत्री राहत कोष से चार लाख रूपये (कुल आठ लाख रूपये) अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है।

मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने शोक संतप्त परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित