नयी दिल्ली , दिसंबर 20 -- दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर तथा पूर्वी भारत के कई हिस्सों में कोहरे के कारण यहां इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार को 138 उड़ानें रद्द रहीं।

दिल्ली हवाई अड्डे के अधिकारियों ने बताया कि आज दिल्ली से जाने वाली 69 और दूसरे शहरों से यहां आने वाली इतनी ही उड़ानें रद्द रहीं। इसके अलावा कुछ उड़ानों में देरी की भी सूचना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित