नयी दिल्ली , मार्च 28 -- दिल्ली पुलिस के मादक पदार्थ निरोधी कार्य बल (एएनटीई) ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर 2,073 प्रतिबंधित ई-सिगरेट का एक बड़ा जखीरा जब्त किया है, जिनकी भारतीय बाजार में कीमत 27 लाख रुपये से अधिक है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक जांच 25 मार्च को तब शुरू हुई जब एक अधिकारी को दक्षिण दिल्ली के सीआर पार्क में एक पान की दुकान पर ई-सिगरेट की अवैध बिक्री और भंडारण के बारे में एक गुप्त सूचना मिली। पुलिस उपायुक्त (अपराध शाखा) राहुल अलवाल ने बताया, "एक टीम ने वहां छापा मारा, जहां उन्हें दुकान के प्रबंधक विकास (33) के पास से 53 ई-सिगरेट मिलीं।"पुलिस ने बताया कि मामले की जांच करते हुए टीम ने दुकान के 25 वर्षीय मालिक ऋत्विक बहल को उसके ग्रेटर कैलाश स्थित घर से पकड़ा, जहां से 20 और ई-सिगरेट बरामद की गईं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित