नयी दिल्ली , अप्रैल 04 -- दिल्ली थोक जिंस बाजार में मांग पूर्ति के अंतर के बीच दालों में शनिवार को भी तेजी बनी रही, जबकि प्रमुख खाद्य तेलों में कल के बड़े उछाल के बाद कीमतों में कुछ सुधार हुआ।
शुक्रवार की गिरावट के विपरीत सामान्य किस्म के चावल में भी आज 50 रुपये रुपये क्विंटल की तेजी रही। चावल में कल 43 रुपये की गिरावट दर्ज की गयी थी।
इसके विपरीत गेहूं और गेहूं आटा के भाव क्रमश: तीन रुपये और 25 रुपये नरम रहे। गुड़ और चीन के भावोंमें मिला-जुला रुख देखा गया।
सामान्य किस्म का चावल कल 43 रुपये चढ़ कर बोले जाने के बाद आज बाजार में सामान्य स्तर के सौदों के बीच 50 रुपये क्विंटल नीचे आ गया।
दालों में चना दाल 12 रुपये क्विंटल कड़क हो गयी थी, जबकि तुअर नौ रुपये, उड़द 28 रुपये और मूंग दाल 29 रुपये मजबूत रही। दाल मसूर काला के भाव 66 रुपये प्रति क्विंटल नीचे आ गये थे।
तेलों में आज मूंगफली तेल 116 रुपये नीचे खिसक गया, सरसों में 53 रुपये, सोया में पांच रुपये , सूरज मुखी में नौ रुपये तथा पाम आयल में 18 रुपये क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी। वनस्पति 35 रुपये तेज बोला गया।
गुड़ का भाव आज 21 रुपये तेज रहा जबकि चीनी 13 रुपये तक नरम चल रही थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित