नयी दिल्ली , मार्च 11 -- दिल्ली छावनी बोर्ड ने पूरे क्षेत्र में स्वच्छता और नागरिक सेवाओं की निगरानी में अधिक प्रभावशीलता तथा पारदर्शिता लाने के लिए स्वच्छता निगरानी और स्वचालित डिजिटल प्रणाली (स्मार्ट) की शुरूआत की है। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि यह अभिनव डिजिटल प्रणाली मैनुअल रिपोर्टिंग, डेटा संग्रह में देरी और आधी-अधूरी निगरानी के कारण होने वाली चुनौतियों का समाधान करती है। स्मार्ट डेटा संग्रह को स्वचालित बनाती है, जानकारी को सुव्यवस्थित करती है और निष्पादन निगरानी को मजबूत करती है। यह प्रणाली स्वच्छता, बागवानी, सिविल और विद्युत विभागों में कर्मचारियों द्वारा किए गए कार्यों की तत्क्षण ट्रैकिंग को सक्षम बनाती है। यह प्रणालीसटीक और समय पर रिपोर्ट तैयार करके मैन्युअल प्रयासों को कम करती है, जिससे सोच-समझकर निर्णय लेने में मदद मिलती है।

यह प्रणाली उपयोगकर्ता की जिम्मेदारियों के अनुरूप सुरक्षित, भूमिका-आधारित पहुंच प्रदान करती है। साथ ही सभी विभागों में प्रमुख निष्पादन संकेतकों की निगरानी के लिए एक एकल मंच प्रदान करता है। इससे सत्यापित डेटा की समय पर प्रस्तुति सुनिश्चित करके संचालन कार्य की गति में सुधार होता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित