नयी दिल्ली , फरवरी 25 -- दिल्ली के उद्योग मंत्री एवं दिल्ली खादी और ग्रामोद्योग बोर्ड (डीकेवीआईबी) के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा ने बुधवार को कहा कि दिल्ली खादी कौशल विकास योजना के तहत 16,000 से अधिक कारीगरों को सशक्त बनाया जाएगा।

श्री सिरसा की अध्यक्षता में आज यहां दिल्ली खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड (डीकेवीआईबी) की 55वीं बोर्ड बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान बोर्ड ने 'दिल्ली खादी कौशल विकास योजना' के कार्यान्वयन हेतु औपचारिक रूप से प्रस्ताव पारित किया। इस योजना को पूर्व में रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली कैबिनेट द्वारा अनुमोदित किया जा चुका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित