नयी दिल्ली , अप्रैल 25 -- दिल्ली कैपिटल्स ने शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 35वें मुकाबले में टॉस जीतकर पंजाब किंग्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

आज यहां दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टॉस के बाद अक्षर पटेल ने कहा गर्मी बहुत है, इसलिए हम एक अच्छा स्कोर बनाकर उसका बचाव करना चाहेंगे। पिच धीमी हो जाएगी। सभी टीमें अच्छा खेल रही हैं, हम भी अच्छा खेलने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन हम अहम मौकों पर जीत नहीं पा रहे हैं। हम छोटी-छोटी गलतियां कर रहे हैं। हमें इस पर काम करने की जरूरत है। टीम में कोई बदलाव नहीं है।

वहीं पंजाब किंग्स के कप्तान ने श्रेयस अय्यर ने कहा हमारे खिलाड़ियों ने शानदार तैयारी की है। काफी तेज गर्मी है, लेकिन कोई शिकायत नहीं है। हम चाहते भी हैं कि हालात ऐसे ही रहें। हमें लगातार कड़ी ट्रेनिंग करनी है और हर दिन बेहतर बनना है। खेल का मज़ा लेते रहना ज़रूरी है। मैं पहले गेंदबाज़ी ही करता। अक्षर के साथ थोड़ी बात हुई थी, उन्होंने कहा कि वो बल्लेबाजी करेंगे। टॉस अधिक मायने नहीं रखता। टीम में कोई बदलाव नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित