नयी दिल्ली , फरवरी 08 -- दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन इलाके में इलेक्ट्रिक गीज़र फटने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी और उसकी पत्नी घायल हो गयी। विस्फोट के बाद घर में आग लग गयी।
दिल्ली पुलिस ने रविवार को बताया कि शनिवार शाम करीब पांच बजे हजरत निजामुद्दीन इलाके में आग लगने की सूचना मिली। इसके तुरंत बाद एक टीम मौके पर भेजी गयी। घर अंदर से बंद था, इसलिए पुलिस को दरवाजा तोड़ना पड़ा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित