नयी दिल्ली , जनवरी 14 -- दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि राजधानी के लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधायें मुहैया कराना सरकार का लक्ष्य है।
श्रीमती गुप्ता ने यहां 81 आरोग्य मंदिरों के उद्घाटन के बाद बुधवार को पत्रकारों से कहा कि मकर संक्रांति के इस बड़े त्योहार पर राजधानी में हम अगले 81 आरोग्य मंदिर जनता को समर्पित कर रहे हैं। इससे पहले दिल्ली में 238 आरोग्य मंदिर पहले ही खोले जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि लगातार इन आरोग्य मंदिरों के माध्यम से हम दिल्ली के प्राथमिक स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए एक सुविधाजनक प्लेटफार्म दे रहे हैं।
उन्होंने कहा कि इन आरोग्य मंदिरों में जितनी सुविधायें हैं उससे यह एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के रूप में काम करते हैं। इससे बड़े अस्पतालों में न केवल दवाब कम होगा बल्कि लोगों को रोजमर्रा की चिकित्सा जरूरतें अपने घरों के आसपास ही मिल सकेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन आरोग्य मंदिरों में करीब 80 जांच की व्यवस्था है के साथ साथ हर तरह के देखभाल की व्यवस्था है। उन्होंने कहा कि राजधानी में 1100 आरोग्य मंदिर बनाने का लक्ष्य है और लगातार उस दिशा में काम किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित