नयी दिल्ली , दिसंबर 28 -- राजधानी दिल्ली में रविवार को प्रदूषण का स्तर बढ़ने से वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 'बहुत खराब' श्रेणी में चला गया । इसकी वजह से बुजुर्गों और सांस की बीमारियों से पीड़ित लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के डेटा के अनुसार, शहर का कुल एक्यूआई 385 रहा। कई क्षेत्रों में पर प्रदूषण का स्तर चिंताजनक रहा, जिसमें आनंद विहार एक बार फिर 445 के साथ सबसे ज़्यादा प्रदूषित इलाकों में से एक रहा। वज़ीरपुर 437 के साथ दूसरे स्थान पर रहा, जबकि जहांगीरपुरी और नरेला में एक्यूआई का स्तर क्रमशः 433 और 435 रहा। बवाना में 423, आर के पुरम में 414, द्वारका में 401 और रोहिणी में लगभग 429 दर्ज किया गया। अलीपुर (385) और आया नगर (344) जैसे अन्य इलाके भी बहुत ज़्यादा प्रदूषित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित