जयपुर , मार्च 23 -- राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर मंगलवार को माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर की कक्षा दसवीं के परीक्षा परिणाम जारी करेंगे।
श्री दिलावर के कार्यालय से जारी कार्यक्रम के अनुसार वह मंगलवार अपराह्न एक बजे माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अजमेर स्थित कार्यालय से परीक्षा परिणाम जारी करेंगे। इसके साथ ही वह कक्षा पांचवी तथा आठवीं बोर्ड के परिणाम भी जारी करेंगे।
इस वर्ष सीबीएसई बोर्ड से पहले मार्च में ही नतीजा घोषित कर बोर्ड रिकॉर्ड बनाने जा रहा है। यह पहली बार होगा जब राजस्थान बोर्ड का सेकेंडरी परीक्षा परिणाम मार्च महीने में जारी किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि सेकेंडरी बोर्ड परीक्षा- 2026 में लगभग 10 लाख विद्यार्थी पंजीकृत हुए थे। परीक्षा परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट राजएजुबोर्डडॉटराजस्थानडॉटजीओवीडॉटइन पर उपलब्ध होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित