कोटा , नवम्बर 06 -- राजस्थान में सेवा पर्व पखवाड़े के तहत राज्य सरकार द्वारा आयोजित किये जा रहे ग्रामीण सेवा शिविर गुरुवार को कोटा जिले की तहसील रामगंजमंडी की ग्राम पंचायत आलोद और सालेड़ा खुर्द का शिविर रिछी गांव मे आयोजित किया गया।
शिविर मे शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर पूरे समय उपस्थित रहे और ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान किया। उन्होंने शिविर मे ग्रामीणों की मांग पर विभिन्न विकास कार्यों के लिए मंत्री मदन दिलावर ने अपने विधायक कोष सें 27 लाख रूपये देने की घोषणा की।
श्री दिलावर ने रिंछी खेल मैदान के लिए ग्रेवल सडक निर्माण, बैरवा बस्ती सालेड़ा खुर्द में नाला निर्माण, ग्राम रिंछी में राम मंदिर के सामने सामुदायिक भवन मे टीन शेड लगाने, ग्राम रिंछी मे ही चौपाल पर विभिन्न निर्माण कार्यों के लिये पांच पांच लाख रुपये और प्रत्य के लिये पांच लाख रूपये, ग्राम मोती पूरा खुर्द मे खेल सें हनुमान जी के मंदिर वाले रास्ते पर इंटरलोकिंग निर्माण और नाले की पुलिया निर्माण के लिये सात लाख रूपये दिए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित