जयपुर , अप्रैल 14 -- राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने आज विद्याधर नगर विधानसभा में आयोजित नवम सेन जयंती पर्व में भाग लेकर संत सेन जी महाराज को नमन किया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं समाज के गणमान्य लोग मौजूद थे। इस अवसर पर श्रीमती दियाकुमारी ने कहा कि संत सेन जी महाराज का जीवन त्याग, सेवा और समर्पण का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने समाज में समरसता और सद्भाव का जो संदेश दिया, वह आज भी उतना ही प्रासंगिक है।
उन्होंने आगे कहा कि संत सेन जी महाराज के आदर्शों और उनके बताए मार्ग पर चलकर हम एक सशक्त, समरस और संस्कारित समाज का निर्माण कर सकते हैं। कार्यक्रम में भक्ति, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और सामाजिक एकता के संदेश ने सभी को प्रेरित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित