राजसमंद , मई 05 -- राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने मंगलवार को राजसमंद जिला के गांवगुड़ा (खमनोर) में विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया।
इनमें करीब 10.78 करोड़ रुपए की लागत से होने वाले इन कार्यों में पीएमश्री विद्यालय भवन निर्माण, केसुली से एनएच-162 तक सड़क निर्माण (सेमल, उनवास मार्ग सहित) तथा आशापुरा माता मंदिर से महादेव मंदिर होते हुए श्मशान घाट तक पुलिया निर्माण शामिल है।
इस अवसर पर श्रीमती दिया कुमारी ने कहा कि इन परियोजनाओं से क्षेत्र में शिक्षा, आवागमन और आधारभूत ढांचे को मजबूती मिलेगी। इससे स्थानीय निवासियों के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आएगा और ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को नई गति मिलेगी।
कार्यक्रम में राजसमंद सांसद महिमा कुमारी, नाथद्वारा विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ तथा संतोष नाथ महाराज, जिला कलक्टर अरुण हसीजा, पुलिस अधीक्षक हेमंत कलाल, भाजपा जिला अध्यक्ष जगदीश पालीवाल एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित