राजसमंद , मई 06 -- राजस्थान की उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने बुधवार को नाथद्वारा स्थित श्रीनाथजी मंदिर में दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की।
श्रीमती दिया कुमारी ने इस दौरान प्रदेश के सुख, समृद्धि और विकास के लिए प्रार्थना की है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विकास को लेकर लगातार कार्य कर रही है और आमजन के हित में कई योजनाएं लागू की जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार नये आयाम स्थापित कर रही है और प्रदेश में विकास की गति तेज हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित