मुरैना , फरवरी 04 -- मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में एक आदतन अपराधी द्वारा एक दलित युवक के साथ मारपीट कर उससे अमानवीय व्यवहार करने के आरोप में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार अंबाह कस्बे में एक दलित युवक को दबंग और आदतन अपराधी ने पैसे के लेन देन के मामले में अपने घर बुलाया। उसके साथ मारपीट की और अमानवीय व्यवहार किया। इसी के साथ आरोपियों ने इससे जुड़ा वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
वायरल वीडियो को पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ ने संज्ञान में लेकर पुलिस अधिकारियों को आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। अंबाह पुलिस ने वीडियो की जांच कर आरोपी को कल तत्काल गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित