लखनऊ , मार्च 17 -- लखनऊ में पुलिस भर्ती बोर्ड मुख्यालय के बाहर मंगलवार को एक युवक ने आत्मदाह की कोशिश कर हड़कंप मचा दिया। युवक अपने साथ बोतल में केरोसीन लेकर पहुंचा था और मुख्य गेट के सामने आते ही उसने अपने ऊपर केरोसीन छिड़कना शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उसे तुरंत पकड़ लिया और बड़ा हादसा टल गया।

युवक की पहचान दीपक शर्मा के रूप में हुई है। उसका आरोप है कि हाल ही में हुई दरोगा भर्ती परीक्षा में एक विवादित सवाल पूछा गया, जिसमें "अवसरवादी" के विकल्प के रूप में "पंडित" शब्द जोड़ा गया था। दीपक का कहना है कि यह प्रश्न जानबूझकर एक वर्ग को अपमानित करने के लिए शामिल किया गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित