दरभंगा , फरवरी 18 -- बिहार में दरभंगा जिले की पुलिस ने भारी मात्रा में विदेशी शराब एवं नशीली दवाएँ जप्त की है।

पुलिस सूत्रों ने बुघवार को बताया कि सूचना मिली थी कि बिरौल थाना क्षेत्र में जे.के. कॉलेज परिसर के निकट सड़क पर एक कार लावारिस अवस्था में काफी देर से खड़ी है। संदेह के आधार पर कार की तलाशी ली गयी। तलाशी के दौरान कार से 1296 लीटर विदेशी शराब बरामद की गयी। कार को जप्त कर लिया गया है। जब्त वाहन पर अंकित निबंधन संख्या के आधार पर गाड़ी के मालिक का पता लगाया जा रहा है।

सूत्रों ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने नगर थानांतर्गत लालबाग स्थित रैनवसेरा के पीछे बजरंगबली मंदिर के पास से भगवानदास मोहल्ला निवासी चंदन महतो को प्रतिबंधित दवा 387 पीस कैप्सूल, एक मोबाईल फोन एवं 8700 रूपया के साथ गिरफ्तार किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित