दरभंगा, दिसंबर 18 -- बिहार में दरभंगा जिले के नेहरा थाना क्षेत्र में एक कार के सड़क किनारे नहर में गिर जाने से तीन युवकों की मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने गुरूवार को बताया कि बुधवार की देर रात कार पर सवार लोग लौट रहे थे। इस दौरान धुंसी गांव के समीप मवेशी को बचाने के दौरान कार अनियंत्रित होकर 15 फीट नीचे नहर में जा गिरी। इस घटना में कार पर सवार तीन युवकों की मौत हो गयी।

सूत्रों ने बताया कि मृतकों की पहचान शंभू कुमार यादव, अजय कुमार सहनी और सुजीत कुमार सहनी के रूप में की गयी है। कार पर सवार लोग जगदीशपुर स्थित अपने एक संबंधी के घर से लौट रहे थे। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (डीएमसीएच) भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित