दरभंगा, दिसंबर 20 -- बिहार के दरभंगा जिले में घनश्यामपुर थाना की पुलिस ने शनिवार को हथियार के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि सूचना के आधार पर घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के मुंगरा गांव में छापामारी की गयी। इस दौरान अपराधी गोविंद मुखिया को एक देशीपिस्तौल, दो कारतूस, चार एटीएम कार्ड, पांच सिम कार्ड, दो बैंक पासबुक, चार बैंक का चेकबुक, दो लैपटॉप, दो मोबाईल फोन एवं अन्य दस्तावेज के साथ गिरफ्तार किया गया है।

सूत्रों ने बताया किगिरफ्तार गोविंद मुखिया से पूछताछ की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित