ग्रेटर नोएडा , जनवरी 21 -- उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्धनगर जिला परिक्षेत्र ग्रेटर नोएडा नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में तैनात एक दमकल कर्मी द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर रात को दमकल विभाग की ड्यूटी पर तैनात अन्य कर्मचारी के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली कि बागपत निवासी दमकल कर्मी संदीप कुमार (35) ने अपनी बैरक में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

सूचना मिलते ही पुलिस बल और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित