चित्रदुर्ग , मई 09 -- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दक्षिण भारत में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विस्तार का श्रेय पार्टी के वरिष्ठ नेता बीएस येदियुरप्पा को देते हुए शनिवार को कहा कि वह इस विकास के 'वास्तुकार' हैं।

श्री शाह ने सामाजिक जीवन में श्री येदियुरप्पा के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कर्नाटक के इस कद्दावर नेता ने 2008 में राज्य में सरकार बनाकर भाजपा के लिए दक्षिण भारत के दरवाज़े खोल दिये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित