माउंट माउंगानुई , मार्च 15 -- नकोबानी मोकोएना (तीन विकेट) और गेराल्ड कोएत्जी, ओटनील बार्टमैन तथा केशव महाराज (दो-दो विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर दक्षिण अफ्रीका की टीम रविवार को खेले जा रहे पहले टी-20 मुकाबले में 14.3 ओवरों में न्यूजीलैंड को 91 के स्कोर पर सिमेट दिया। आज यहां न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब रही और उसने एक के बाद एक लगातार विकेट गंवाये। डेवोन कॉनवे (एक), टॉम लैथम (सात), टिम रॉबिन्सन (छह), निक केली (दो) और बेवन जैकब्स (10) रन बनाकर आउट हुये। एक समय न्यूजीलैंड ने 36 रन पर अपने पांच विकेट गंवा दिये थे। इसके बाद कप्तान मिचेल सैंटनर और जेम्स नीशम की जोड़ी ने पारी को संभालने का प्रयास किया दोनों बल्लेबाजों ने छठे विकेट लिये 22 रन जोड़े। 10वें ओवर में केशव महाराज ने मिचेल सैंटनर (15) को आउटकर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद कोल मैककॉन्ची ने भी पारी को संभालने का प्रयास किया। उन्होंने नीशम के साथ सातवें विकेट के लिए 26 रन जोड़े। नीशम ने 21 गेदों में 26 रन बनाये। कोल मैककॉन्ची ने 11 गेंदों में 15 रन बनाये। दोनों ही बल्लेबाजों को नकोबानी मोकोएना ने आउट किया। दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 14.3 ओवरों में 91 रन के स्कोर पर समेट दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित