एथेंस , नवंबर 12 -- दक्षिणी यूनान में गावडोस द्वीप के पास एक प्रवासी नाव के पलट जाने से तीन लोगों की मौत हो गयी, जबकि 56 अन्य को बचा लिया गया।

सरकारी प्रसारक ईआरटी के अनुसार यह हादसा मंगलवार को हुआ। हेलेनिक तटरक्षक बल ने कहा कि संभावित लापता लोगों का पता लगाने के लिए खराब मौसम के बावजूद बड़े पैमाने पर खोज और बचाव अभियान जारी है। जीवित बचे लोग यह पुष्टि नहीं कर पा रहे हैं कि नाव डूबने के समय उसमें कितने लोग सवार थे।

यूरोपीय सीमा एवं तट रक्षक एजेंसी (फ्रोंटेक्स) इस अभियान में यूनान के अधिकारियों की सहायता कर रही है। पीड़ितों और जीवित बचे लोगों की राष्ट्रीयता की पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित