दंतेवाड़ा , जनवरी 29 -- छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा स्थित प्रसिद्ध दंतेश्वरी मंदिर की दान पेटी को मंदिर समिति ने गुरुवार को खोला।

इसमें इस वर्ष के दान की राशि 19 लाख 44 हजार 432 रुपये आंकी गयी। हालांकि, दान पेटी से सिर्फ रुपये-पैसे ही नहीं, भक्तों की आस्था, मनोकामनाओं और व्यक्तिगत पीड़ा से जुड़े दर्जनों पत्र भी मिले हैं। पत्रों में प्रेमिका से शादी, बच्चों की कामना तथा शासकीय नौकरी की मांग बाबत चिट्ठियां निकली है।

इन पत्रों में भक्तों ने अपनी गहरी इच्छाएं और समस्याएं माता के सामने रखी हैं। एक पत्र में बूटांचू नामक व्यक्ति ने लिखा है - "श्रीश्री 1008 माँ दंतेश्वरी, जिस लड़की से मैं प्रेम करता हूँ, परिवारिक मामलों के कारण उससे बिछड़ गया हूँ। मैं उसी के साथ जीवन बिताना चाहता हूँ। कृपया मेरे बिछड़े हुए प्यार को जोड़ने में मेरी मदद करें ताकि मैं उसी से शादी कर सकूं।" इसी तरह अन्य पत्रों में किसी ने शादी की अर्जी दी है, तो किसी ने नौकरी की समस्या या अच्छे अंक पाने की इच्छा जाहिर की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित