शिवपुरी , मार्च 10 -- मध्यप्रदेश में शिवपुरी जिले के कोलारस थाना परिसर में आज एक व्यक्ति द्वारा जहरीले पदार्थ का सेवन करने का मामला सामने आया है। हालत बिगड़ने पर पुलिस ने उसे उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार कोलारस निवासी कन्हैया आज थाना परिसर पहुंचा था। वह अपनी नाबालिग बेटी के इसी महीने एक युवक के साथ घर से चले जाने के मामले में पुलिस द्वारा युवक को बाद में छोड़ दिए जाने से नाराज था।

सूत्रों ने बताया कि लड़की अपने एक रिश्तेदार के बेटे के साथ गई थी और कुछ दिनों बाद वापस आकर थाने पहुंची तथा पुलिस को पूरी जानकारी दी। इसके बाद संबंधित युवक भी थाने आ गया था। मेडिकल रिपोर्ट और बयानों के आधार पर पुलिस ने उसे छोड़ दिया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित