बैंकॉक/नॉम पेन्ह , दिसंबर 22 -- थाईलैंड-कंबोडिया सीमा पर हुई सैन्य झड़पों में दोनों देशों के अब तक 80 सैनिकों एवं नागरिकों की मौत हो चुकी है। आधिकारिक आंकड़ों में सोमवार को यह जानकारी दी गयी।

थाईलैंड की सेना ने घोषणा की कि कंबोडिया के साथ चल रही सीमा झड़पों में 22 थाई सैनिक मारे गये हैं। इसके अलावा थाईलैंड के स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों से पता चला है कि कई दिनों तक चले संघर्षों में 38 थाई नागरिक भी मारे गये हैं।

थाई मीडिया ने बताया कि सा केओ के सीमावर्ती इलाकों में दोनों पक्षों के बीच झड़पें सोमवार सुबह तक जारी रहीं, जिससे भारी गोलीबारी की छिटपुट घटनाओं से निवासियों में व्यापक दहशत फैल गयी। कंबोडियाई तोप के गोले लगभग सात बजे एक थाई आवासीय क्षेत्र में गिरे, जिससे घरों को नुकसान पहुंचा और आग लग गयी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित