पुड्डुचेरी , मार्च 23 -- पुड्डुचेरी की हाई-प्रोफाइल थत्तांचवड़ी विधानसभा सीट पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री वी. वैथिलिंगम और एआईएनआरसी के संस्थापक-अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री एन. रंगास्वामी के आमने-सामने होने से यहां कड़े मुकाबले की स्थिति है।

खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। मुख्यमंत्री रंगास्वामी नौ अप्रैल को होने वाले चुनावों में इसी सीट से दोबारा निर्वाचित होने की कोशिश कर रहे हैं।

श्री वैथिलिंगम ने नामांकन पत्र दाखिल करने के अंतिम दिन सोमवार को थत्तांचवड़ी सीट से अपना पर्चा भरा।

थत्तांचवड़ी को श्री रंगास्वामी का गढ़ माना जाता है, जहां से उन्होंने पांच बार जीत दर्ज की है और अब रिकॉर्ड छठी बार जीत की उम्मीद कर रहे हैं। इस बार मुख्यमंत्री दो सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं, दूसरी सीट मंगलम है। मंगलम सीट वर्तमान में थेनी जयकुमार के पास है, जिन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए चुनाव न लड़ने की इच्छा जतायी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित