रायबरेली , अप्रैल 11 -- उत्तर प्रदेश के रायबरेली में त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण कार्यक्रम में आंशिक संशोधन किया गया है। जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) हर्षिता माथुर ने शनिवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग, लखनऊ की संशोधित अधिसूचना के तहत अब नई समय-सारिणी के अनुसार आगे की कार्यवाही कराई जाएगी। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार 21 अप्रैल तक मतदाता सूचियों का कंप्यूटरीकरण, मतदेय स्थलों के वार्डों की मैपिंग, मतदाता क्रमांकन, एसवीएन आवंटन तथा सूची डाउनलोडिंग का कार्य पूरा किया जाएगा। इसके बाद 22 अप्रैल 2026 को निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन जनसामान्य के लिए किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित