अगरतला , फरवरी 03 -- त्रिपुरा ने पंचायत उन्नति सूचकांक (पीएआई) 2.0 में अपने असाधारण प्रदर्शन के साथ राष्ट्रीय स्तर पर एक उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है जिससे राज्य की पंचायती राज प्रणाली को अभूतपूर्व मान्यता मिली है ।

इसने स्थानीय स्वशासन को बढ़ावा देने एवं ग्रामीण स्तर पर समावेशी विकास सुनिश्चित करने में अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाया है। नवीनतम पीएआई 2.0 मूल्यांकन परिणामों के अनुसार, सिपाहीजाला जिले के जम्पुइजाला आरडी ब्लॉक की जुगल किशोर नगर ग्राम समिति ने पूरे भारत की लगभग 25 लाख ग्राम पंचायतों में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। इस ग्राम समिति ने देश में सर्वोच्च 88.44 अंक प्राप्त किये हैं जो त्रिपुरा के लिए गर्व का क्षण है।

इसके अलावा, नलचर आरडी ब्लॉक की दक्षिण नलचर ग्राम पंचायत ने 88.14 अंकों के साथ राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त किया जबकि चारिलम आरडी ब्लॉक के अंतर्गत चेस्चरिमाई ग्राम पंचायत ने 87.85 अंकों के साथ चौथा स्थान प्राप्त किया। देश की शीर्ष चार पंचायतों में त्रिपुरा की तीन पंचायतों का शामिल होना राज्य की असाधारण दक्षता एवं जमीनी स्तर के शासन को दर्शाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित