अगरतला , अप्रैल 05 -- त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा और भारतीय जनता पार्टी के पूर्वोत्तर समन्वयक एवं सांसद डॉ. संबित पात्रा ने शनिवार देर रात जंगली हाथी के हमले में मारी गई आदिवासी महिला मणिमाला देबबर्मा के शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की।

एडीसी चुनाव प्रचार के दौरान, वे मुंगियाकामी ब्लॉक के रामकृष्णपुर एडीसी गांव में शोक संतप्त परिवार से मुलाकात करने गए और परिवार को हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया तथा प्रशासन को ग्रामीणों को जंगली हाथियों से बचाने के लिए तत्काल एक व्यापक योजना तैयार करने का निर्देश दिया।

राज्य आपदा राहत कोष से पीड़ित परिजनाें को उपविभागीय प्रशासन के माध्यम से चार लाख रुपये की तत्काल वित्तीय सहायता प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त वन विभाग ने एक लाख रुपये की सहायता प्रदान की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित