मथुरा , अप्रैल 22 -- त्रिपुरा विधानसभा के उपाध्यक्ष (डिप्टी स्पीकर) राम प्रसाद पॉल अपनी गोवर्धन यात्रा के दौरान आदि शंकराचार्य आश्रम पहुँचे। यहाँ उन्होंने जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अधोक्षजानंद देव तीर्थ महाराज से शिष्टाचार भेंट की और भगवान शंकराचार्य के जयंती महोत्सव में सम्मिलित हुए।
कार्यक्रम के दौरान डिप्टी स्पीकर राम प्रसाद पॉल ने भगवान शंकराचार्य के चित्रपट पर माल्यार्पण कर विधि-विधान से पूजन अर्चन किया। इसके पश्चात उन्होंने स्वामी अधोक्षजानंद देव तीर्थ महाराज का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
मुलाकात के दौरान राम प्रसाद पॉल और शंकराचार्य के मध्य महत्वपूर्ण धार्मिक एवं आध्यात्मिक विषयों पर चर्चा हुई। डिप्टी स्पीकर ने विशेष रूप से त्रिपुरा राज्य में स्थायी सुख-शांति और सौहार्द बनाए रखने के विषय में महाराज श्री से मार्गदर्शन मांगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित