अगरतला , मार्च 11 -- पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) ने त्रिपुरा के अगरतला और असम में गुवाहाटी के पास स्थित नारंगी के बीच नयी इंटरसिटी ट्रेन सेवा शुरू करने की घोषणा की है, जिससे दोनों राज्यों के बीच रेल संपर्क में महत्वपूर्ण सुधार होगा।
एनएफआर के सूत्रों के अनुसार 13 मार्च को नारंगी रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया जायेगा। यह ट्रेन दोपहर 14:30 बजे नारंगी से प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 05:45 बजे अगरतला पहुंचेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित