भरतपुर , दिसम्बर 16 -- राजस्थान में धौलपुर के फुटबॉल खिलाड़ी अंगद तोमर का राष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट संतोष ट्रॉफी के लिए चयन होने की घोषणा के बाद जिले में फुटबॉल खिलाड़ियों के साथ खेलप्रेमियों में जबरदस्त उल्लास छा गया है।
जिला फुटबॉल संघ ने तोमर के चयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि अंगद तोमर इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में गुजरात और महाराष्ट्र के साथ खेलेंगे। यह प्रतियोगिता 21 दिसंबर तक चलेगी।
संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि अंगद ने इस प्रतियोगिता के लिए लंबे समय से कड़ी मेहनत की थी, जिसका परिणाम उनके राष्ट्रीय स्तर पर चयन के रूप में सामने आया है। अंगद के चयन पर उन्हें शुभकामनाएं देने बालो का तांता लगा हुआ हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित