रायपुर , मार्च 26 -- कर्नाटक के मणिकांत एल ने गुरुवार को यहां खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के दूसरे दिन 200 मी. तैराकी स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना लगातार तीसरा स्वर्ण जीता, जबकि ओडिशा की अंजली मुंडा ने महिलाओं की स्पर्धा में अपना दूसरा स्वर्ण पदक जीता।

आज यहां मेजबान छत्तीसगढ़ की एथलीट अनुष्का भगत ने महिलाओं की 200 मी. इंडिविजुअल मेडले रेस में दूसरा स्थान हासिल करके अपने पदकों की सूची में एक और रजत पदक जोड़ा।

मणिकांत ने अपना दबदबा बनाए रखा और 200मी. इंडिविजुअल मेडले रेस 2:25.93 के समय के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। त्रिपुरा के रियाज त्रिपुरा 2:34.04 के समय के साथ दूसरे स्थान पर रहे, जबकि कान्हू सोरेन (ओडिशा) ने 2:36.21 के समय के साथ कांस्य पदक जीता।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित