तेहरान , जनवरी 12 -- ईरान की राजधानी तेहरान में इंटरनेट सेवा चौथे दिन भी ठप रही। स्पुतनिक ने यह जानकारी दी।
स्पूतनिक ने मोबाइल सेवा के दिन में रुक-रुककर चलने और रात में बंद हो जाने की जानकारी दी। उन्होंने शॉर्ट मैसेज सेवाओं (एसएमएस) के भी स्थगित होने की जानकारी उपलब्ध कराई है।
इंटरनेट मॉनिटरिंग सर्विस नेटब्लॉक्स ने 8 जनवरी को कहा कि ईरान में महंगाई, गिरते जीवन स्तर और लोगों की क्रय क्षमता के कम हो जाने के कारण हो रहे विरोध-प्रदर्शनों और हड़तालों की मौजूदा हालात के मद्देनजर पहली बार पूरे देश में इंटरनेट बंद किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित