निर्मल , फरवरी 25 -- तेलंगाना में एक चौंकाने वाली घटना में निर्मल जिले के बासर स्थित 'राजीव गांधी यूनिवर्सिटी ऑफ नॉलेज टेक्नोलॉजीज' (आरजीयूकेटी-आईआईआईटी) परिसर में बुधवार को इंजीनियरिंग द्वितीय वर्ष की छात्रा ने आत्महत्या कर ली।

मृतक की पहचान वनपर्थी जिले की रहने वाली वसंता के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि जब अन्य विद्यार्थी कक्षाओं के लिये गये थे, तब वह अपने छात्रावास के कमरे में अकेली थी। उसके सहपाठियों ने लौटने पर उसे मृत पाया और तुरंत महाविद्यालय अधिकारियों को सूचित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित