नयी दिल्ली , फरवरी 14 -- तेलंगाना में स्थानीय निकाय चुनाव में कांग्रेस की जीत पर पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने जनता के भरोसे की जीत बताते हुए उनका आभार जताया है।
उन्होंने कहा कि राज्य में कांग्रेस को स्थानीय निकाय चुनाव में एक और बड़ी जीत मिली है। इससे पहले सिकंदराबाद 2024 और जुबली हिल्स 2025 के उपचुनावों में विजय हासिल करने के बाद पार्टी ने अब ग्रामीण और शहरी स्थानीय निकाय चुनावों में भी शानदार प्रदर्शन किया है।
श्रीमती वाड्रा ने शनिवार को कहा कि स्थानीय निकाय चुनाव में प्रदेश की जनता ने कांग्रेस सरकार के पक्ष में जनादेश दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी जनता की आवाज सुनती है, उनकी परवाह करती है और संवेदनशीलता के साथ काम करती है। यह जनादेश सामाजिक न्याय, सम्मान और समावेशी विकास के पक्ष में है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित