हैदराबाद , मार्च 25 -- तेलंगाना विधानसभा के बजट सत्र के सातवें दिन बुधवार को कई अहम पेश किये जाएंगे।
विधानसभा सचिव रेंडला तिरुपति द्वारा जारी एजेंडा के अनुसार, सदन में दिन की शुरुआत प्रश्नकाल से हुयी, जिसके बाद प्रमुख सरकारी विधेयकों को पेश किया गया और उन पर विचार-विमर्श हुआ। मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी तेलंगाना वस्तु और सेवा कर (दूसरा संशोधन) विधेयक, 2026 पेश करने वाले हैं। इस बीच, स्वास्थ्य मंत्री दामोदर राजनरसिम्हा चिलारापु तेलंगाना वैद्य विधान परिषद (निरसन) विधेयक, 2026 को विचार और पारित करने के लिए सदन में पेश करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित