हैदराबाद , दिसंबर 28 -- तेलंगाना में सोमवार से शुरू हो रहे विधानसभा और विधान परिषद सत्रों के मद्देनजर विधानसभा भवन के समिति हॉल में व्यवस्थाओं, सुविधाओं और सुरक्षा उपायों की समीक्षा को लेकर उच्चस्तरीय बैठक हुई।
बैठक में विधान परिषद के अध्यक्ष गुथा सुखेन्द्र रेड्डी, विधानसभा अध्यक्ष गद्दम प्रसाद कुमार, उपाध्यक्ष बंदा प्रकाश मुदिराज, विधान परिषद के मुख्य सचेतक पटनम महेन्द्र रेड्डी, विधान परिषद सचिव वी नरसिम्हा चार्युलु और विधानसभा सचिव आर तिरुपति शामिल हुए।
वहीं, मुख्य सचिव रामकृष्ण राव के दिल्ली के आधिकारिक दौरे पर रहने के कारण प्रधान सचिव (वित्त) संदीप सुल्तानिया ने राज्य सरकार का प्रतिनिधित्व किया। उपस्थित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों में राज्य पुलिस उप महानिरीक्षक शिवधर रेड्डी, एडीजीपी विजय कुमार, हैदराबाद पुलिस आयुक्त वीसी सज्जनार, साइबराबाद आयुक्त अविनाश मोहंती, रचकोंडा आयुक्त सुधीर बाबू, महानिरीक्षक (खुफिया) कार्तिकेय और विधानसभा मुख्य मार्शल करनाकर शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित