हैदराबाद , अप्रैल 14 -- तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने मंगलवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर उन्हें राजभवन में पुष्पांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर राज्यपाल ने बाबासाहेब को भारत के महानतम सपूतों में से एक बताते हुए कहा कि उनका जीवन विपरीत परिस्थितियों पर मानव आत्मा की विजय का प्रेरक उदाहरण है।

उन्होंने डॉ. अंबेडकर को दूरदर्शी समाज सुधारक और प्रख्यात विधिवेत्ता बताते हुए कहा कि उन्होंने अपना पूरा जीवन न्याय, समानता और वंचित वर्गों के सशक्तिकरण के लिए समर्पित किया। उन्होंने कहा, "उनकी विरासत गरीबों और हाशिए पर खड़े लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए एक मजबूत संदेश है। "राज्यपाल ने कहा कि डॉ. अंबेडकर के नेतृत्व में तैयार भारतीय संविधान दुनिया के सर्वश्रेष्ठ संविधानों में से एक है और यह अवसर नागरिकों को संवैधानिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराने की प्रेरणा देता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित