हैदराबाद , फरवरी 18 -- तेलंगाना में रंगारेड्डी जिले के रायकाल टोल प्लाजा पर मंगलवार देर रात एक अज्ञात वाहन के कार को टक्कर मार देने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी और तीन अन्य घायल हो गये।
पुलिस ने बताया कि पीड़ित तमिलनाडु के अरुणाचलम की तीर्थ यात्रा के बाद हैदराबाद लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।
मृतक रंगारेड्डी जिले के तुर्कयामज़ेल के रहने वाले थे, जिनकी पहचान पुल्लागुरम पुरुषोत्तम रेड्डी और गंगिरेड्डी मधुसूदन रेड्डी के रूप में हुई है। घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित