कोमुरम भीम आसिफाबाद , दिसंबर 18 -- तेलंगाना में कोमुरम भीम आसिफाबाद जिले के परंडोली गांव में गुरुवार को तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम (टीजीएसआरटीसी) की एक बस के बेकाबू होकर कपास के खेत में घुसने से करीब 30 यात्री घायल हो गए।
घटना के समय बस आदिलाबाद जा रही थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल यात्रियों को इलाज के लिए आदिलाबाद के राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (आरआईएमएस) अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित