हैदराबाद , फरवरी 10 -- राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) की हैदराबाद क्षेत्रीय इकाई ने वन्यजीवों के अवैध व्यापार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में सोमवार को बाघ के सात नाखून और तीन दांत जब्त किये हैं।

डीआरआई के अधिकारियों को खुफिया सूचना मिली थी कि कुछ व्यक्ति अनधिकृत बाजार (ग्रे मार्केट) में संरक्षित वन्यजीव वस्तुओं को बेचने की कोशिश कर रहे हैं। इसके बाद अधिकारियों ने एक त्वरित और समन्वित अभियान की योजना बनाई और उसे अंजाम दिया।

डीआरआई के मंगलवार को जारी एक बयान के अनुसार, अभियान के दौरान मौके पर दो संदिग्ध तस्करों की पहचान की गई और उन्हें रोका गया। पूछताछ के दौरान, एक संदिग्ध ने अपने बैग से एक पारदर्शी पाउच निकाला। जांच करने पर, पाउच में सात नाखून और तीन दांत पाए गए, जो बाघ (पैंथेरा टाइग्रिस) के हिस्से प्रतीत हो रहे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित