आदिलाबाद , फरवरी 23 -- तेलंगाना में आदिलाबाद जिले के उत्नूर मंडल के श्यामपुर में सोमवार को तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम (टीजीएसआरटीसी) की एक बस के अनियंत्रित होकर नदी में गिर जाने से बस कंडक्टर समेत कम से कम पांच लोग घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि बस आसिफाबाद डिपो की थी और हादसा के समय आदिलाबाद से आ रही थी। घायलों को इलाज के लिए उत्नूर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित