नयी दिल्ली , फरवरी 14 -- मंत्रिमंडलन ने तेलंगाना में गुडेबेलूर से महबूबनगर तक राष्ट्रीय राजमार्ग-167 को 4 लेन तक चौड़ा करने की परियोजना को मंजूरी दे दी है।

सूचना प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया कि मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई बैठक में गुजरात के धामसिया-बिटाडा-मोवी पर 47.46 किमी और नासरपुर-मालोथा पर 60.21 किमी के चार लेन खंडों के निर्माण की परियोजना को मंजूरी दी है। इस परियोजना की कुल लंबाई 107.67 किमी और इस पर कुल 4583.64 करोड़ रुपये खर्च आने का अनुमान है।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में, गुडेबेलूर से महबूबनगर के बीच मौजूदा राष्ट्रीय राजमार्ग-167 पर यातायात की स्थिति खराब है और शहरी क्षेत्रों में यातायात जाम रहता है, जिससे यात्रा में काफी देरी होती है। यह राजमार्ग गुडेबेलूर, मैग्नूर, मखथल, मारिकल, देवर्कदरा, जक्लेयर, येलीगंडला और बंदरपल्ली जैसे अत्यधिक शहरीकृत कस्बों तथा गांवों से होकर गुजरता है। समस्या के समाधान के लिए, परियोजना को चार लेन के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव है।

उन्होंने बताया कि यह परियोजना तेलंगाना राज्य के नारायणपेट और महबूबनगर जिलों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होगी। इस परियोजना पर काम पूरा होने के बाद माल ढुलाई की दक्षता बढ़ेगी, लॉजिस्टिक्स लागत कम होगी और क्षेत्र में सामाजिक-आर्थिक विकास को गति मिलेगी।

परियोजना का मार्ग दो प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों (एनएच-150 और एनएच-167एन) से जुड़ता है, जिससे तेलंगाना के प्रमुख आर्थिक, सामाजिक और माल ढुलाई केंद्रों को निर्बाध जोड़ता है। इसके अतिरिक्त, उन्नत गलियारा तीन प्रधानमंत्री गतिशक्ति आर्थिक नोड्स, नौ सामाजिक नोड्स और सात लॉजिस्टिक नोड्स को कनेक्टिविटी प्रदान करके बहु-मोडल एकीकरण और निर्बाध कनेक्टिविटी को बढ़ाएगा, जिससे पूरे क्षेत्र में माल और यात्रियों की तेज आवाजाही को सुविधा मिलेगी।

केंद्रीय मंत्री के अनुसार एनएच-167 के उन्नयन का काम पूरा होने पर, यह क्षेत्रीय आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के साथ ही प्रमुख धार्मिक और आर्थिक केंद्रों के बीच संपर्क को मजबूत करेगा और व्यापार तथा औद्योगिक विकास के लिए नए रास्ते खोलेगा। यह परियोजना एनएच-56 का हिस्सा है, जो राजस्थान राज्य के निम्बाहेरा से शुरू होकर गुजरात के दाहोद जिले, मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले से होते हुए छोटा उदेपुर जिले के पास गुजरात में पुनः प्रवेश करती है और वापी के पास एनएच-48 के जंक्शन पर समाप्त होती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित