हैदराबाद , मार्च 26 -- तेलंगाना के आदिलाबाद, कोमाराम भीम आसिफाबाद, विकाराबाद, संगारेड्डी, मेडक और कामारेड्डी जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान बिजली कड़कने के साथ आंधी और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं तथा ओलावृष्टि होने की आशंका है।
मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि 26 से 30 मार्च तक पूरे राज्य में कुछ जगहों पर बिजली कड़कने के साथ-साथ आंधी और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। अगले सात दिनों के दौरान राज्य में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने के भी आसार हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित